Loading...

Dr. Rafiq Zakaria Campus, Post Box No 27, Dr. Rafiq Zakaria Marg, Rauza Bagh, Aurangabad 431001, Maharashtra, India

Album Images

Exploring Memories and Moments

मौलाना आज़ाद कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, छत्रपति संभाजीनगर के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता के रूप में डॉ. संतोष तांदळे उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मकदूम फारुकी ने की। अपने व्याख्यान में डॉ. संतोष तांदळे ने हिंदी भाषा के महत्व, वर्तमान समय में हिंदी की उपयोगिता तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में हिंदी की भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के अध्ययन के साथ-साथ उसके व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मकदूम फारुकी ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, तो हिंदी रोजगार का साधन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने, उसके अधिक से अधिक व्यवहारिक प्रयोग तथा साहित्यिक संसार से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हिंदी विभाग की ओर से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

Browse through the beautiful moments captured in this album. Click on any image to view it in full size.

Back to Gallery

Explore More